Email Subscription

Enter your E-mail to get
👇👇👇Notication of New Post👇👇👇

Delivered by FeedBurner

Followers

Showing posts with label #सुरज. Show all posts
Showing posts with label #सुरज. Show all posts

Wednesday, 14 November 2018

सुबह के छाँव में (Subah ke chhaon mein : How to wake up early morning) -ps

Go to Full Screen View     

subah ke chhav mein - prkshsah2011.blogspot.in


।। सुबह के छाँव में ।।


सुबह के छाँव में

उठ जाना,

हटा गर्म रजाई को।

मेरी एक सलाह है-

अबकी इस रात को

भूल जाना

कि तुम्हारा कोई इंतजार करता होगा

देर रात तक।

जिससे तुम उठ जाओगे

ज़ल्दी सुबह के छाँव में।

...

भारी-भारी आँखों से

लिया गया मुँह से

जम्हाई,

लाता कुछ बूंदें, आंसुओं के

तुम्हारी इन

अधूरी देखी हुई सपनों के

आँखों में।

कुछ ऐसा ही नज़ारा-

घासों से भी

फूट रही हैं ओस की बूंदें।

जैसे बादल के भी रह गये हो

कुछ सपनें अधूरे।

इस हड़बड़ाहट में

कि सूरज

वक़्त पे उठ जाते हैं

सुबह के छाँव में।

...

तुम्हें रोज़ सूरज का

अनुसरण करना होगा।

बादल वाला 

हड़बड़ाहट छोड़ना होगा।

जिससे

तुम रोज़ उठ जाओगे

आराम से सुबह के छाँव में।



follw the blog UNPREDICTABLE ANGRY BOY www.prkshsah2011.blogspot.in
> Photo from Google search