Email Subscription

Enter your E-mail to get
👇👇👇Notication of New Post👇👇👇

Delivered by FeedBurner

Followers

Showing posts with label #Tree. Show all posts
Showing posts with label #Tree. Show all posts

Friday, 8 November 2019

कल्पतरू - prakash sah


कल्पतरू (KALPTARU) - Prakash sah - UNPREDICTABLE ANGRY BOY - www.prkshsah2011.blogspot.in


‘मेरा जन्म हुआ है’
इसका आभास हुआ जब...
एक स्वप्न देखा मैंने
सुखी गृहस्थ बसाने का।


रोजमर्रा का साक्ष्य
वही बदरंग कंक्रीट दृश्य
जहाँ घर ‘कल्पतरू’ के
छाँव में ना था
वहाँ खुशहाली कैसी आएगी?
जब दुःख के घड़ी में
इसे हरने वाली
हरियाली ना होगी।

निश्चल मन,
शुद्ध विचार,
प्रेम भाव,
या जग से परे कुछ कल्पित भाव
की इच्छा पूर्ती करने वाला
एक वृक्ष ही है
एक ‘कल्पतरू’ ही है।

                 जन्म, प्रकृति के लिए हुआ है
और प्रकृति से ही मेरा अस्तित्व है।
हरा रंग हरियाली का
सुखी गृहस्थ का मंत्र है।

‘मेरा जन्म हुआ है’
इसका आभास हुआ जब...
एक स्वप्न देखा मैंने
सुखी गृहस्थ बसाने का।
           ©prakashsah


***


आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे comment box में  जरूर दें और इसे SHARE भी करें।

अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगा तो 
इसे FOLLOW करें और नए पोस्ट का notification पाने के लिए E-mail SUBSCRIBE करें।
इसे अभी करने के लिए कृप्या आप desktop view पर जायें।
यहाँ 👉👉👉 click करें


🙏🙏 धन्यवाद!! 🙏🙏


UNPREDICTABLE ANGRY BOY
PRKSHSAH2011.BLOGSPOT.IN
P.C. : GOOGLE

Friday, 23 August 2019

नदी के लिए आंदोलन क्यूँ ??







नदी की जलधारा निरंतर
अपने पूरे वेग में बहती है
जब, घने वनों के छाँव से
इनके चरणस्पर्श करके
आशीष में कुछ बूंदे लेकर
सागर से मिलने जाती है।

अनेक बाधाओं को
अपने कोमल बर्ताव से
आंचल में शामिल करके
मीठे मीठे अनुभव सहेजकर
सागर के 'खारा' ज़ख्म को
थोड़ा-सा कम करने जाती है।

जीवन जो आश्रित है
उनको अपना संतान मानकर
भू-माता अपने गर्भ में
'अमृत' को संभाले रखी है।
किनारे को सागर के चोट से
'खारा' दोष से मुक्त रखने के लिए
नदी निरंतर आंदोलन करती रहती है।
 -  ©ps प्रकाश साह


***
अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगा तो कृप्या इसे फॉलो  और सब्सक्राइब करें  
और हाँ....आप अपनी प्रतिक्रिया  और इसे SHARE करना बिल्कुल ना भूलें
धन्यवाद !!!

अगर आप इसे Desktop View में देखना चाहते हैं तो यहाँ click करें

UNPREDICTABLE ANGRY BOY
PRKSHSAH2011.BLOGSPOT.IN
PC : Google